Posts

Showing posts from April, 2020

एप्पल ने लॉन्च किया iphone se, जाने iphone se के फीचर्स।

Image
ऐपल की ओर से इस साल में कंपनी का सबसे सस्ता और अफॉर्डेबल आईफोन ने लॉन्च कर दिया गया हैं, जिसका इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा था। ऐपल ने iPhone SE 2020 ऑफिशली लॉन्च कर दिया हैं। अब यह स्मार्टफोन का दिखने में तो iPhone 7 और iphone 8 जैसा ही लगता हैं। लेकिन इसमें बहुत ही ताकतवर हार्डवेयर दिया गया हैं। नए iphone se में ऐप्पल का ए-13 बायोनिक चिप हैं, जो iphone 11 सिरीज़ के स्मार्टफोन में भी हैं। iphone se तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, वाईट और प्रोडेक्ट रेड में आता हैं। इसमें 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी गई हैं। साथ ही इसमें ट्रू टोंड डिस्प्ले का सपोर्ट भी हैं, जो वाइट बैलेंस को एड्जस्ट कर देता हैं, एम्बिएंट लाइटिंग के हिसाब से इस स्मार्टफोन में डॉल्बी विज़न और एचडीआर 10 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी हैं। अगर आप iphone 7 या फिर iphone 8 इस्तेमाल कर चुके हैं तो ये दो और फीचर्स आप को काफी जाने पहचाने लगेंगे, जैसे कि आईपी 67 रेटिंग, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए जो iphone se में भी हैं। और वो होम बटन जिसमें टच आईडी और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हैं। इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का रेयर क...

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

Image
लेनोवो के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने हालही में घोषणा की हैं।कि वह आने वाली 22 अप्रैल को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एज प्लस और एज को लॉन्च करने जा रही हैं। बता दें कि पूरे  विश्व में चल रहे इस लॉक डाउन के बावजूद लेनोवो की फ्लैगशिप कंपनी मोटोरोला ने ये बड़ा कदम उठाया हैं। जब दुनिया के सभी मोबाइल कंपनियां अपना प्रोडक्शन तक शुरू करने में डर रही हैं, वहीं मोटोरोला ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने का फैसला लिया हैं। दरअसल कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिसियल ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर दी हैं। हालांकि इस लॉकडाउन में कंपनी का ये फैसला सही साबित होता हैं या नहीं ये कह पाना मुश्किल हैं। It’s arriving. Join us for the Motorola Flagship Launch E-vent, April 22nd, 11AM CDT. pic.twitter.com/jH2NcdBTxG — motorolaus (@MotorolaUS) April 13, 2020 ट्वीटर पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 22 अप्रैल को एक इवेंट में अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने इस समय नाम का खुलासा नहीं किया हैं, लेकिन पोस्ट में लिखे 'E-vent' से अ...

सपना चौधरी ने सॉन्ग 'गजबन छोरी' को किया रिलीज़।

Image
हरियाणा की पॉपुलर सिंगर सपना चौधरी ने हालही में एक सॉन्ग रिलीज़ किया हैं। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रैन्डिंग पर हैं। यू तो सपना चौधरी के फैंस की लिस्ट काफी लंबी हैं। वहीं सपना के गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। वहीं इस लॉकडाउन पीरियड में सपना चौधरी का ये सॉन्ग 'गजबन छोरी' किसी उपहार से कम नहीं हैं। बता दें कि ये सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा रहा हैं। इस सॉन्ग में एमडी देसी रॉकस्टार फीट के साथ सपना चौधरी ने अपनी आवाज दी हैं। वहीं गाने को पवन चावला ने प्रोड्यूस किया हैं। बता दें सपना चौधरी 'गजबन छोरी' इस सॉन्ग में वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं सपना चौधरी के डांस पर आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। गौरतलब हैं कि हालही में सपना चौधरी का गाना बलम ऑल्टो, लुटेरा और शूटर भी रिलीज हुआ था जिसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया। सपना चौधरी को डांसिंग क्वीन भी कहा जाता हैं। जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लॉकडाउन में घर बैठे फ्री में सीखें फोटोग्राफी। सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस से जमकर सुर्खियां बटोरने वाली सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी खूब ...

लॉकडाउन से पहले दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो, लोगों की मांगों को देखते हुए लिया गया फैसला।

Image
लॉकडाउन 2 की घोषणा से पहले ही दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो चैनल। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से जहां लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने हालही में रामायण और महाभारत को रीटेलीकास्ट किया। वहीं इन रीटेलिकास्ट हुए सीरियलों को लोगों का इतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला कि देखते ही देखते व्यूअरशिप में दूरदर्शन के चैनल टीआरपी में टॉप पर रैंक करने लगे। वहीं अब लोगों ने और भी पुराने सीरियलों के दोबारा प्रसारण की मांग करनी शुरू कर दी हैं। लोगों के इस पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए दूरदर्शन ने अब डीडी रेट्रो (DD RETRO) नाम से एक नए चैनल को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हालही में एक इंटरव्यू के दौरान लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया हैं।लॉकडान अब 3 मई तक चलेगा। लोगों को अब 3 मई तक लॉकडान के नियमों का पालन करना होगा। इस बीस पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को संदेश दिया कि हमें कोरोना की इस जंग को जीतना होगा। To relive the nostalgia of your favourite memorable serials of Doordarshan, watch DD Retro. pic.twitter.com/h8mo3Otd14 ...

'मसकली 2.0' दिल्ली मेट्रो और जयपुर पुलिस ने भी किया ट्रोल।

Image
अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर पर फिल्माए ये गाने ‘मसकली’ के नए वर्जन मसकली 2.0 का सोशल मीडिया यूजर्स और ओरिजनल गीत के निर्माताओं द्वारा आलोचना किए जाने के बाद अब इसे दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ओरिजनल गाने का जिक्र करते हुए ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "ओरिजनल गाने का कोई मुकाबला नहीं, ऊपर से हम तो इस गाने का हिस्सा हैं।" ओरिजनल गाने में दिल्ली मेट्रो के दृश्य हैं। दिल्ली मेट्रो के पोस्ट को सोनम ने रेड हार्ट इमोजी के साथ रीट्वीट किया। ❤️ https://t.co/ueWUbFqVPV — Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) April 10, 2020 Thank you @sonamakapoor . Once everything is back to normal, we would love to take you on a trip to Delhi 6 again. 😀 https://t.co/nw3egdeENt — Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 10, 2020 वहीं 'मसकली 2.0' को ट्रोल करने की फेहरिस्त में जयपुर पुलिस भी शामिल हो गई हैं। बता दें कि जयपुर पुलिस ने एक मीम बनाते हुए कहा कि रीमिक्स का इस्तेमाल उन लोगों को सजा देने के लिए किया जाएगा जो लॉकडाउन के दौरान बिना किसी जरूरी काम के घू...

मसकली के रीमिक्स वर्जन से नाराज़ एआर रहमान, प्रसून जोशी ने भी किया रिएक्ट

Image
साल 2009 में आई फ़िल्म "दिल्ली 6" का ये गाना मसकली आप को याद ही होगा, अब अचानक से ये गाना फिर से सुखियों में हैं। दरअसल ये गाना इस वजह से सुखियों में हैं, क्योंकि हालही में इस गाने का रीमिक्स वर्जन मसकली 2.0 रिलीज हो चुका हैं। बता दें कि इस गाने को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया पर फिल्माया गया हैं, और इस गाने में तनिष्क बाग्ची ने अपना म्यूजिक दिया हैं।    वहीं एआर रहमान इस बेहतरीन गाने 'मसकली' के नए रीमिक्स वर्जन से नखुश हैं। इस सॉन्ग को लेकर एआर रहमान ने हालही में एरआर इस गाने पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया हैं। बता दें कि रहमान ने अपने ट्वीट में मसकली 2.0 का बिना जिक्र किए कहा कि "कोई शॉर्टकट नहीं, रातों की नींद खराब कर, बार-बार लिखा गया। 200 से अधिक संगीतकारों, 365 दिनों के क्रिएटिव ब्रेनस्टोमिर्ंग का मुख्य उद्देश्य ऐसे संगीत का उत्पादन करना था जो पीढ़ियों तक चले। एक निर्देशक, एक संगीतकार, और गीतकार की एक टीम और अभिनेताओं, नृत्य निर्देशकों और एक अथक फिल्म के क्रू द्वारा बनाया गया।" इसके साथ ही रहमान ने मूल गाने का लिंक भी साझा किया, ज...

Nikon ने इस महीने तक ऑनलाइन फोटोग्राफी क्लासेस को फ्री किया।

Image
Nikon ने हालही में अपने यूज़र्स और फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक घोषणा की हैं, दरअसल कंपनी इस महीने के अंत तक के लिए अपनी ऑनलाइन फोटोग्राफी क्लासेस को फ्री कर रही है। दरअसल यह फैसला कोरोना महामारी की वजह से लिया गया। यानी जो भी फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के लिए इच्छुक हैं। वे Nikon स्कूल कंटेंट्स को फ्री में ऐक्सेस कर सकते हैं। बता दें कि ये क्लासेस खासतौर पर निकॉन के यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा क्योंकि इनका फोकस निकॉन कैमरों पर उपलब्ध फीचर्स पर होगा। कंपनी ने साफ किया है कि ये फ्री क्लासेस केवल इस महीने की 30 अप्रैल तक ही जारी रहेंगी। वहीं अगले महीने से फिर से इन क्लासेस के लिए पेमेंट लिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 क्लासेस 'निकॉन स्कूल' लर्निंग प्रोग्राम का हिस्सा होंगी। कंपनी आमतौर पर एक क्लास के लिए $15 से $50 तक चार्ज करती है। ऐसे में फोटोग्राफी लवर्स के लिए किसी तौफे से कम नहीं हैं। इच्छुक Nikon की ऑफिसियल साइट जा कर क्लासेस जॉइन कर सकता हैं। ध्यान रहें कि इन क्लासेस की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखने से पहले यूजर्स को अपने नाम और ईमेल एड्रेस के साथ साइन-अप करना होग...

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

Image
Xiaomi के मी फैंस फेस्टिवल 2020 इवेंट के दौरान Redmi Band को पेश किया गया हैं। इस नए स्मार्ट बैंड में कलर डिस्प्ले के साथ कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर सपोर्ट को जोड़ा गया है। साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप ट्रैकिंग भी मौजूद है। इसके अलावा इसमें हालही में लॉन्च हुए Huawei Band 4 और Honor Band 5i की तरह आसान चार्जिंग के लिए USB प्लग इंटीग्रेट किया गया हैं। फिलहाल इस बैंड को चीन में ही उपलब्ध कराया गया हैं, और जल्द ही इसे भारतीय बाजारों में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं Redmi Band की कीमतों की बात करें तो CNY 99 (लगभग 1,100 रुपये) रखी गई हैं, हालांकि क्राउडफंडिंग के जरिए इसे CNY 95 (लगभग 1,000 रुपये) उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि चीन में इसकी बिक्री 9 अप्रैल से शुरू होगी, हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी उपलब्धता के बारें में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी हैं। Redmi Band के स्पेसिफिकेशन्स इस बैंड में रेक्टेंगुलर 1.08-इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया हैं। इसमें पांच अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही यहां रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए ऑप्टिकल हार्...

माधुरी दीक्षित ने शेयर की अपनी पुरानी यादें, लॉकडाउन को लेकर दिया संदेश।

Image
बॉलीवुड की फेमस एक्टर माधुरी दीक्षित ने सेल्फ आइसोलेशन में रहने और समय बिताने का एक नया तरीका ढ़ूंढ लिया है। बता दें माधुरी दीक्षित ने हालही में सोशल मीडिया पर अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर शेयर की हैं। यू तो माधुरी दीक्षित अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। वहीं फैन्स को माधुरी दीक्षित की यह फोटो काफी पसंद आई है।बता दें माधुरी दीक्षित ने अपनी इस फोटों में ऑफशोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं, और वह कैमरे की ओर नहीं बल्कि कहीं और देखते हुए पोज़ देती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए, लोगों को संदेश भी दिया हैं, उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि हम सभी को मानवता के लिए हाथ मिलाना चाहिए, ताकि इस लड़ाई से जीता जा सके। साथ में एक कैप्शन भी दिया हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "निगाहें सड़कों पर, कदम घर के अंदर" माधुर की इस तस्वीर को अब तक 267,969 लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें बिते दिनों माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने की ओर से पीएम-केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड में अपना योगदान देंने का ऐलान किया हैं। वहीं इन दिनों माधुरी  कथक सम्राट बिरजू महाराज और सरोज खान, टेरेंस...

जन्मदिन के दिन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे अल्लू अर्जुन, फैंस ने ट्वीट कर दी बधाई।

Image
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर  अल्लू अर्जुन सुबह से ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस उन्हें ट्विटर पर लगातार शुभकामनाएं दे रहें हैं। बता दें अल्लू अर्जुन न सिर्फ एक बेहतर एक्टर हैं, बल्कि एक डांसर भी है। अल्लू अर्जुन के फैंस सिर्फ साउथ इंडिया में नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। भले ही अल्लू अर्जुन ने एक भी हिन्दी फिल्म में काम न किया हो, लेकिन हिन्दी जगत में उनके फैंस की कोई कमी नहीं हैं। बता दें अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों व स्टाइल का चुनाव बहुत ही संभलकर करते हैं। साल 2003 में साउथ सिनेमा में कदम रखने वाले अल्लू अर्जुन अपने 17 सालों के करियर में महज 23 ‌फिल्मों में काम किया है। वो भी तब जब उनकी कई फिल्मों को अवॉर्ड मिले हैं, वहीं बाकी सभी फिल्में हिट रहीं हैं। वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्में टीवी में ही नहीं बल्कि यूट्यूब पर भी खूब धूम मचाती हैं। उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में 'डीजे, एसओ सत्यमुर्ति, आर्य, रेस गुर्रम, सरायनाडू, येवाडू, वेदम, बद्रीनाथ' हैं, जिन्हें ज्यादातर हिन्दी ...

फ्लिपकार्ट वीडियो रियलिटी शो होस्ट करेंगे वरुण धवन

Image
फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि वह 13 अप्रैल से एक रियलिटी शो एंटरटेनमेंट नंबर 1 लॉन्च करने जा रहा हैं। जिसे वरुण धवन होस्ट करने जा रहें हैं। वहीं वरुण धवन 13 अप्रैल को फ्लिपकार्ट ऐप पर लॉन्च करने की तैयारी जुटे हैं। बता दें कि इस शो के माध्यम से वरुण धवन घर में रहकर ही लोगों को मनोरंजन करने के लिए प्रेरित करेंगे। दरअसल इस शो को स्ट्रगलिंग एंटरटेनर को मंच देने के उद्देश्य से शुरू किया गया हैं, साथ ही इस कठिन समय के दौरान लोगों को खुश करने के इरादे से प्रेरित हैं, और लोगों को अपने रचनात्मक सोच को बाहर लाने के लिए प्रोत्साहित करता हैं, भारत में टिक टॉक एप कुछ ही समय में काफी मशहूर हो गया है। घर बैठे-बैठे धड़ल्ले से लोग इसपर अपने वीडियोज डालते हैं और शोहरत बटोरते हैं। चीन के इस एप को टक्कर देने के लिए कई प्लेटफॉर्म के नाम सामने आ चुके हैं लेकिन इस रेस में बाजी भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट वीडियो ने मार ली हैं। यह ऐसा रियलिटी शो बताया जा रहा हैं। बता दें कि इस शो में 13 साल से बड़ा कोई भी घर बैठे हिस्सा ले सकता हैं। बस लोगों को घर बैठे ही वीडियो बनाना हैं। और फ्लिपकार्ट ऐप पर जाकर अपलोड क...

सोनाक्षी सिन्हा के सवाल का जवाब देने पर हुआ बवाल, अब भी हो रहीं हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल।

Image
बॉलीवुड की जानी मानी एक्टर्स सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। बता दें कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा हैं। दरअसल कौन बनेगा करोड़पति के 11 सीजन में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुई थीं। वह कर्मवीर प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा ले रहीं रूमा देवी के साथ शो का हिस्सा बानी थीं। शो के दौरान उनसे पूछा गया कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। सोनाक्षी सिन्हा इसका जवाब नहीं दें पाई थीं। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया में बुरी तरह ट्रोल होने लगी। हालांकि इन सब बातों को काफी समय हो गया हैं। वहीं दूरदर्शन पर फिर से रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। बता दें कि लोग उन्हें फिर से ट्रोल करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कुछ ही दिन पहले ही मुकेश खन्ना के बयान के बाद अब दूरदर्शन ने खुद एक ट्वीट के जरिए सोनाक्षी सिन्हा की खिचाई कर दी है। दरअसल दूरदर्शन ने ट्विटर पर लोगों से एक सीधा सा सवाल पूछा है, हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाये थे? हालांकि ये सवाल कोई आकस्मिक नहीं है। ब...

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...

Image
लंदन से भारत लौटने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद से ही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में अपना इलाज करवा रही हैं। हालांकि कनिका की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। बता दें की इससे पहले की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव पाई गई थी। ऐसे में ये खबर कनिका और उनके परिवार साथ ही उनके चाहने वालों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। कनिका कपूर की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर फिर भी उन्हें घर जाने नहीं दिया जा रहा हैं। वहीं इस बात पर एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर.के. धीमान का कहना हैं की वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते, साथ ही उन्हें कहा कनिका कपूर को घर जाने की अनुमति देने से पहले उनका एक और टेस्ट होगा। उनका दूसरा टेस्ट भी नेगेटिव आता है, तो कनिका को इस सप्ताह घर जाने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद कनिका की परेशानी और बढ़ने की संभावना है। बता दें कि कोरोनो वायरस से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने और अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद भी शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्स...

एक गीत के माध्यम से कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रहें है, हरिहरन

Image
COVID- 19: के चलते देश में चल रहे लॉकडाउन में कुछ नया और क्रिएटिविटी कर रहें हैं सेलिब्रिटी, दरअसल गायक हरिहरन, शेफ संजीव कपूर और गायक रूपकुमार राठौड़ सहित कई हस्तियों ने मिलकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 'चप्पा चप्पा अफवाह चले' गाना बनाया है। बता दें यह गाना सदाबहार हिट 'चप्पा चप्पा चरखा चले' पर आधारित है। इस गानें को हरिहरन ने गुलजार की 1996 की फिल्म 'माचिस' के लिए सुरेश वाडकर के साथ रिकॉर्ड किया था। बता दें उन्होंने ये गाना लोगों को कोविड-19 को लेकर फैल रहे अफवाहों के खिलाफ लोगों को आगाह करने के लिए बनाया है। बता दें सुर-वायरलिस्ट नाम के इस बैंड में विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियां जैसे- शेफ संजीव कपूर, रणवीर बराड़, अभिनेता करण और युवा निर्माता अक्षय हरिहरन, मार्केटिंग गुरु से फूडप्रिन्योर बने विनोद जी. नायर और हीरा व्यापारी पुनीत गुप्ता शामिल हैं। बता दें कि इस गाने के प्रोमो के लिए बैंड के सदस्यों ने अपने घरों में ही खुद शूट किया है। यह ऑडियो ट्रैक सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर खूब वारयल हो रहा हैं। इस बीच हरिहरन ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि लो...

कोरोना से लड़ने के लिए एकता कपूर ने बढ़ाया मदद का हाथ।

Image
कोरोना वायरस के चलते इस समय पूरा देश इस महामारी से जूझ रहा हैं। वहीं इस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन का ऐलान किया है। पर इसका ज्यादा असर मजदूर वर्ग के लोगों में देखने को मिला हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के वजेह से फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसके चलते सभी तरह की शूटिंग को रोक दिया गया हैं, तो वहीं कई फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी पोस्टपोन कर दी गई हैं। ऐसे में सभी इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए सभी सोशल मीडिया पर लोगों को जागरुक कर रहे हैं साथ ही डोनेशन भी कर रहे हैं। आप को बता दें कि बीते दिनों कई सेलिब्रिटीज़ ने दिल खोल कर डोनेशन किया हैं। वहीं अब डायरेक्टर और प्रोडेयूसर एकता कपूर भी सामने आई है। बता दें कि एकता कपूर ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक सहायता के लिए सराहनीय कदम उठाया है। एकता कपूर ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि वो अपनी एक साल की सैलरी नहीं लेंगी। एक स्टेटमेंट में उन्होंने ये भी बताया, कोरोना का असर अभूतपूर्व है। और उन्होंने कहा, सभी को आगे आकर कुछ ऐसे कदम उठाने पड़ेगे जिससे उन लो...

'रामायण' फ़िल्म को लेकर डायरेक्टर नितेश तिवारी का बड़ा खुलासा....

Image
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में इस समय लॉकडाउन  चल रहा है... वहीं इस लॉकडाउन के चलते दर्शकों की मांग के पर दूरदर्शन ने रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण का दोबारा टेलिकास्ट शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को, इन दिनों अपने घर से ही फ़िल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। जहां एक तरफ कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। नितेश बताते हैं, की जब उन्हें पता चला कि लॉकडाउन अभी बहुत दिनों तक चलने वाला है, तो उन्होंने अपने लेखकों की टीम के साथ मिलकर फिल्म का काम शुरू कर दिया। उन्होंने ये भी कहा की उनकी टीम में काम करने वाले ज्यादातर लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। ऐसे माहौल में हम आपस में मिल नहीं सकते, इसलिए हम सभी वीडियो कॉल के जरिए आपस में विचार-विमर्श करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कोरोना की वजह से शूटिंग के रुक जाने से देश में कई सारी फिल्में प्रभावित हुई हैं। जिसमें कुछ बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में भी शामिल हैं। जो इस साल शुरू होने वाले थे। मौजूदा स्थिति को देखते ह...

कोरोना वायरस को लेकर राम गोपाल वर्मा का भद्दा मज़ाक, लोगों के साथ मना रहे है अप्रैल फूल डे...

Image
कोरोना वायरस को लेकर राम गोपाल वर्मा का भद्दा मज़ाक, बाद में बोले- 'ये तो अप्रेल फूल जोक था' कोरोना वायरस को लेकर आज दुनियाभर में ख़ौफ का माहौल है। इस वायरस से भारत समेत दुनियाभर में लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं, और इससे हज़ारों की मौतें हो चुकी हैं, और ये आंकड़ा लागातार बढ़ता ही जा रहा है, वहीं धीरे-धीरे यह वायरस देश के हर राज्य में प्रवेश कर चुका है। अगर देखा जाए तो देश में अबतक 450 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1900 के पार हो गई है। वहीं इस वायरस से अबतक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार को कोरोना वायरस के 33 नए मामलों सामने आए हैं। जिसमें छह दिन का एक शिशु, उसकी 26 वर्षीय मां और एक नर्स शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़कर 335 हो चुकी है। जबकि 5 लोगों की मौतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़ कर 16 हो चुकी हैं।  वहीं इस वायरस से लड़ने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। ऐसे समय में जहां बॉलीवुड के तमाम सितारें लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं, और अपनी क्षमता के अनुसार पीए...