तीसरी बार फिर कोरोना पॉजिटिव निकलीं कनिका कपूर, डॉक्टर्स ने किया कन्फर्म
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को तीसरी बार टेस्ट में कोरोना से संक्रमित पाया गया। ताजा रिपोर्ट्स में हुआ इस बात का खुलासा। जहां देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में कोरोना वायरस को लेकर कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बॉलिवुड सिंगर इन सब बातों से बेखबर नज़र आ रही है। बता दें कि कनिका कपूर तीसरी बार टेस्ट में कोरोना से संक्रमित पाई गई है। अस्पताल की तरफ से इस बात का खुलासा किया गया है। हालांकि इस्से पहले भी कनिका कपूर दो बार टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। बता दें कि कनिका कपूर ने अपना पहला टेस्ट 20 मार्च को करवाया था। जिसके बाद से टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर कनिका लखनऊ के पीजीआई में अपना इलाज करा रही है। हालांकि कनिका ने इंस्टाग्राम पर जिस पोस्ट के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की बात बताई थी उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। वहीं बिते दिनों अस्पताल प्रशासन की ओर से कनिका के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि कनिका कपूर इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं। वे मरीज ना होकर...