तीसरी बार फिर कोरोना पॉजिटिव निकलीं कनिका कपूर, डॉक्टर्स ने किया कन्फर्म



  • बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को तीसरी बार टेस्ट में कोरोना से संक्रमित पाया गया। ताजा रिपोर्ट्स में हुआ इस बात का खुलासा।

जहां देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में कोरोना वायरस को लेकर कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बॉलिवुड सिंगर इन सब बातों से बेखबर नज़र आ रही है। बता दें कि कनिका कपूर तीसरी बार टेस्ट में कोरोना से संक्रमित पाई गई है। अस्पताल की तरफ से इस बात का खुलासा किया गया है। हालांकि इस्से पहले भी कनिका कपूर दो बार टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। बता दें कि कनिका कपूर ने अपना पहला टेस्ट 20 मार्च को करवाया था। जिसके बाद से टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर कनिका लखनऊ के पीजीआई में अपना इलाज करा रही है। हालांकि कनिका ने इंस्टाग्राम पर जिस पोस्ट के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की बात बताई थी उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है।

वहीं बिते दिनों अस्पताल प्रशासन की ओर से कनिका के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि कनिका कपूर इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं। वे मरीज ना होकर सेलिब्रिटी की तरह पेश आ रही हैं। जबकी कनिका ने इस बात का आरोप लगाया था कि डॉक्टर्स उन्हें धमकी दे रहे हैं। वहीं अपने संक्रमण की खबर छिपाने की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई और उन पर आईपीसी की धाराओं के तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई.


Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...