कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...
लंदन से भारत लौटने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद से ही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में अपना इलाज करवा रही हैं। हालांकि कनिका की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। बता दें की इससे पहले की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव पाई गई थी। ऐसे में ये खबर कनिका और उनके परिवार साथ ही उनके चाहने वालों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
कनिका कपूर की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर फिर भी उन्हें घर जाने नहीं दिया जा रहा हैं। वहीं इस बात पर एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर.के. धीमान का कहना हैं की वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते, साथ ही उन्हें कहा कनिका कपूर को घर जाने की अनुमति देने से पहले उनका एक और टेस्ट होगा। उनका दूसरा टेस्ट भी नेगेटिव आता है, तो कनिका को इस सप्ताह घर जाने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद कनिका की परेशानी और बढ़ने की संभावना है।
बता दें कि कोरोनो वायरस से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने और अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद भी शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को लेकर और लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
बता दें कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 269 और 270 के तहत शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं। बता दें लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी.

Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in comment box.