जन्मदिन के दिन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे अल्लू अर्जुन, फैंस ने ट्वीट कर दी बधाई।


साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर  अल्लू अर्जुन सुबह से ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस उन्हें ट्विटर पर लगातार शुभकामनाएं दे रहें हैं। बता दें अल्लू अर्जुन न सिर्फ एक बेहतर एक्टर हैं, बल्कि एक डांसर भी है। अल्लू अर्जुन के फैंस सिर्फ साउथ इंडिया में नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। भले ही अल्लू अर्जुन ने एक भी हिन्दी फिल्म में काम न किया हो, लेकिन हिन्दी जगत में उनके फैंस की कोई कमी नहीं हैं।




बता दें अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों व स्टाइल का चुनाव बहुत ही संभलकर करते हैं। साल 2003 में साउथ सिनेमा में कदम रखने वाले अल्लू अर्जुन अपने 17 सालों के करियर में महज 23 ‌फिल्मों में काम किया है। वो भी तब जब उनकी कई फिल्मों को अवॉर्ड मिले हैं, वहीं बाकी सभी फिल्में हिट रहीं हैं। वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्में टीवी में ही नहीं बल्कि यूट्यूब पर भी खूब धूम मचाती हैं।

उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में 'डीजे, एसओ सत्यमुर्ति, आर्य, रेस गुर्रम, सरायनाडू, येवाडू, वेदम, बद्रीनाथ' हैं, जिन्हें ज्यादातर हिन्दी दर्शकों ने देखा हैं। बता दें अल्लू अर्जुन का जन्म साउथ के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर अल्लू अरविंद के घर 8 अप्रैल 1982 को हुआ था। 

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...