'मसकली 2.0' दिल्ली मेट्रो और जयपुर पुलिस ने भी किया ट्रोल।


अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर पर फिल्माए ये गाने ‘मसकली’ के नए वर्जन मसकली 2.0 का सोशल मीडिया यूजर्स और ओरिजनल गीत के निर्माताओं द्वारा आलोचना किए जाने के बाद अब इसे दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ओरिजनल गाने का जिक्र करते हुए ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "ओरिजनल गाने का कोई मुकाबला नहीं, ऊपर से हम तो इस गाने का हिस्सा हैं।" ओरिजनल गाने में दिल्ली मेट्रो के दृश्य हैं। दिल्ली मेट्रो के पोस्ट को सोनम ने रेड हार्ट इमोजी के साथ रीट्वीट किया।

वहीं 'मसकली 2.0' को ट्रोल करने की फेहरिस्त में जयपुर पुलिस भी शामिल हो गई हैं। बता दें कि जयपुर पुलिस ने एक मीम बनाते हुए कहा कि रीमिक्स का इस्तेमाल उन लोगों को सजा देने के लिए किया जाएगा जो लॉकडाउन के दौरान बिना किसी जरूरी काम के घूमते नजर आएंगे।
बता दें कि ओरिजनल 'मसकली' को मोहित चौहान ने गाया था। और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने इसे कंपोज किया था। यह 2009 में आई फिल्म 'दिल्ली-6' का गाना हैं।
बता दें कि इसके पहले एआर रहमान, हंसल मेहता, प्रसून जोशी और मोहित चौहान भी इस गाने को लेकर बिते कुछ दिनों पहले ही अपनी नाराजगी जताई थी। वहीं मेहता ने बात को घुमाए-फिराए बिना कहा कि वह नए वर्जन के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हां मैं खराब, कानफोड़ू मसकली वर्जन की बात कर रहा हूं। लेकिन पिछले 48 घंटों के इसके यूट्यूब व्यूज को देखें। फिर देखिएगा कि कैसे डीजे इसे कार्यक्रमों में बजाते हैं। और कैसे लोग इस खराब वर्जन पर झूमते हैं।"

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...