एप्पल ने लॉन्च किया iphone se, जाने iphone se के फीचर्स।



ऐपल की ओर से इस साल में कंपनी का सबसे सस्ता और अफॉर्डेबल आईफोन ने लॉन्च कर दिया गया हैं, जिसका इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा था। ऐपल ने iPhone SE 2020 ऑफिशली लॉन्च कर दिया हैं। अब यह स्मार्टफोन का दिखने में तो iPhone 7 और iphone 8 जैसा ही लगता हैं। लेकिन इसमें बहुत ही ताकतवर हार्डवेयर दिया गया हैं। नए iphone se में ऐप्पल का ए-13 बायोनिक चिप हैं, जो iphone 11 सिरीज़ के स्मार्टफोन में भी हैं। iphone se तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, वाईट और प्रोडेक्ट रेड में आता हैं। इसमें 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी गई हैं। साथ ही इसमें ट्रू टोंड डिस्प्ले का सपोर्ट भी हैं, जो वाइट बैलेंस को एड्जस्ट कर देता हैं, एम्बिएंट लाइटिंग के हिसाब से इस स्मार्टफोन में डॉल्बी विज़न और एचडीआर 10 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी हैं। अगर आप iphone 7 या फिर iphone 8 इस्तेमाल कर चुके हैं तो ये दो और फीचर्स आप को काफी जाने पहचाने लगेंगे, जैसे कि आईपी 67 रेटिंग, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए जो iphone se में भी हैं। और वो होम बटन जिसमें टच आईडी और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हैं।


इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का रेयर कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया हैं, जिसमें F1.8 अपर्चर दिया है, जो ए-13 बायोनिक चिप के इमेज सिग्नल प्रोसेस का फायदा ले सकते हैं। इसमें पोट्रेट मोड़ का सपोर्ट भी दिया गया हैं, और आप इसमें 60fps पर 4K विडियो शूट कर सकता हैं। इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पोर्ट्रेट मोड जैसे ऑप्शंस के साथ आता है। ऐपल ने इस स्मार्टफोन में भी iPhone 8 जैसी बैटरी दी है ऐसा माना जा रहा है लेकिन नए चिप के चलते यह बेहतर बैकअप ऑफर करेगा। ऐपल ने कहा है कि iPhone se में वायर लेस्स चार्जिंग और 18W फास्ट चार्जिंग का सपॉर्ट भी हैं। कंपनी के मुताबिक इसको 50% तक आधे घण्टे में चार्ज कर लेंगे। इसमें ड्यूल सिम (एक फिजिकल और एक eSim) सपॉर्ट दिया गया हैं।
इस फोन में वाईफ़ाई 6 और गीगाबिट क्लास एलटीइ का सपोर्ट भी हैं। iphone se भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया हैं को 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी। इस मॉडल के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 42,500 रुपये हैं। 128 जीबी और 256 जीबी वालें स्टोरेज वेरियंट्स की भारत में कीमत का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। बता दें, फोन को 17 अप्रैल से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा और इसकी शिपिंग 24 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।





Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...