लॉकडाउन से पहले दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो, लोगों की मांगों को देखते हुए लिया गया फैसला।

लॉकडाउन से पहले दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो, लोगों की मांगों को देखते हुए लिया गया फैसला।

लॉकडाउन 2 की घोषणा से पहले ही दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो चैनल। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से जहां लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने हालही में रामायण और महाभारत को रीटेलीकास्ट किया। वहीं इन रीटेलिकास्ट हुए सीरियलों को लोगों का इतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला कि देखते ही देखते व्यूअरशिप में दूरदर्शन के चैनल टीआरपी में टॉप पर रैंक करने लगे। वहीं अब लोगों ने और भी पुराने सीरियलों के दोबारा प्रसारण की मांग करनी शुरू कर दी हैं। लोगों के इस पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए दूरदर्शन ने अब डीडी रेट्रो (DD RETRO) नाम से एक नए चैनल को लॉन्च कर दिया है।
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हालही में एक इंटरव्यू के दौरान लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया हैं।लॉकडान अब 3 मई तक चलेगा। लोगों को अब 3 मई तक लॉकडान के नियमों का पालन करना होगा। इस बीस पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को संदेश दिया कि हमें कोरोना की इस जंग को जीतना होगा।

हालांकि देश में लॉकडाउन 2 लगाने से पहले ही दूरदर्शन ने नए चैनल डीडी रेट्रो को लॉन्च कर दिया हैं। बता दें कि दूरदर्शन ने लोगों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए ही यह फैसला लिया। दूरदर्शन इस चैनल पर उन पुराने पॉप्युलर सीरियलों को टेलिकास्ट करेगा जिनका लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। डीडी रेट्रो पर आप दूरदर्शन के पुराने शोज जैसे कि चाणक्य, उपनिषद गंगा, देख भाई देख जैसे शोज देख सकते हैं। दूरदर्शन ने खुद इसकी जानकारी दी हैं। दरअसल दूरदर्शन ने ये जानकारी ट्विटर कर शेयर की हैं।
डीडी रेट्रो का लॉन्च करना देश की जनता के लिए ये किसी उपहार से कम नहीं हैं। हालांकि दूरदर्शन का ये बड़ा कदम माना जा रहा हैं। वहीं जानकारों का मानना हैं, कि अगर लॉकडाउन खत्म भी हो जाता हैं, तो पुराने सीरियलों के बलबूते यह चैनल प्राइवेट चैनलों को टक्कर देने की ताकत रखता हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह चैनल दोबारा दूरदर्शन के सुनहरे दिन वापस ला सकता हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...