माधुरी दीक्षित ने शेयर की अपनी पुरानी यादें, लॉकडाउन को लेकर दिया संदेश।

माधुरी दीक्षित ने शेयर की अपनी पुरानी यादें, लॉकडाउन को लेकर दिया संदेश।

बॉलीवुड की फेमस एक्टर माधुरी दीक्षित ने सेल्फ आइसोलेशन में रहने और समय बिताने का एक नया तरीका ढ़ूंढ लिया है। बता दें माधुरी दीक्षित ने हालही में सोशल मीडिया पर अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर शेयर की हैं।


यू तो माधुरी दीक्षित अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। वहीं फैन्स को माधुरी दीक्षित की यह फोटो काफी पसंद आई है।बता दें माधुरी दीक्षित ने अपनी इस फोटों में ऑफशोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं, और वह कैमरे की ओर नहीं बल्कि कहीं और देखते हुए पोज़ देती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए, लोगों को संदेश भी दिया हैं, उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि हम सभी को मानवता के लिए हाथ मिलाना चाहिए, ताकि इस लड़ाई से जीता जा सके। साथ में एक कैप्शन भी दिया हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "निगाहें सड़कों पर, कदम घर के अंदर" माधुर की इस तस्वीर को अब तक 267,969 लोग लाइक कर चुके हैं।


बता दें बिते दिनों माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने की ओर से पीएम-केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड में अपना योगदान देंने का ऐलान किया हैं। वहीं इन दिनों माधुरी  कथक सम्राट बिरजू महाराज और सरोज खान, टेरेंस लेविस व रेमो डिसूजा जैसे कोरियोग्राफर्स संग मिलकर डांसविदमाधुरीडॉटकॉम पर लोगों को मुफ्त में डांस करना भी सिखा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...