फ्लिपकार्ट वीडियो रियलिटी शो होस्ट करेंगे वरुण धवन


फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि वह 13 अप्रैल से एक रियलिटी शो एंटरटेनमेंट नंबर 1 लॉन्च करने जा रहा हैं।
जिसे वरुण धवन होस्ट करने जा रहें हैं। वहीं वरुण धवन 13 अप्रैल को फ्लिपकार्ट ऐप पर लॉन्च करने की तैयारी जुटे हैं। बता दें कि इस शो के माध्यम से वरुण धवन घर में रहकर ही लोगों को मनोरंजन करने के लिए प्रेरित करेंगे। दरअसल इस शो को स्ट्रगलिंग एंटरटेनर को मंच देने के उद्देश्य से शुरू किया गया हैं, साथ ही इस कठिन समय के दौरान लोगों को खुश करने के इरादे से प्रेरित हैं, और लोगों को अपने रचनात्मक सोच को बाहर लाने के लिए प्रोत्साहित करता हैं,

भारत में टिक टॉक एप कुछ ही समय में काफी मशहूर हो गया है। घर बैठे-बैठे धड़ल्ले से लोग इसपर अपने वीडियोज डालते हैं और शोहरत बटोरते हैं। चीन के इस एप को टक्कर देने के लिए कई प्लेटफॉर्म के नाम सामने आ चुके हैं लेकिन इस रेस में बाजी भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट वीडियो ने मार ली हैं।

यह ऐसा रियलिटी शो बताया जा रहा हैं। बता दें कि इस शो में 13 साल से बड़ा कोई भी घर बैठे हिस्सा ले सकता हैं। बस लोगों को घर बैठे ही वीडियो बनाना हैं। और फ्लिपकार्ट ऐप पर जाकर अपलोड कर देने हैं। टिक टॉक की तरह यहां भी वीडियो बनाने के लिए गानों से लेकर डायलॉग्स का विकल्प दिया गया हैं। हालांकि टिक टॉक अभी वीडियो बनाने के बदले यूजर्स को कुछ नहीं देता। बता दें फ्लिपकार्ट ने यहां टिक टॉक से बाजी मार ली हैं।

आठ हफ्तों तक चलने वाले इस शो में हर हफ्ते एक नई चुनौती दी जाएगी। चुनी गई एंट्रीज को अगले राउंड में भेजा जाएगा जिसके आधार पर “मोस्ट टैलेंटेड एंटरटेनर्स फ्रॉम होम” का चयन किया जाएगा।  गौरतलब है कि हाल ही में देसी ऐप जी5 ने भी इसी तरह का यूजर्स वीडियो टैब अपने ऐप पर शुरू करने की बात की थी। लेकिन फ्लिपकॉर्ट ने इस मामले में पहले शुरूआत करके जी5 को मात दे दी।

फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रहे रियलिटी शो के बारे में वरुण धवन कहते हैं, 'मैं इस अनोखे स्टे एट होम रियलिटी शो का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। इस शो के माध्यम से हम लाखों लोगों का मनोरंजन करेंगे साथ ही लोगों के अंदर सकारात्मकता भी लाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...