सोनाक्षी सिन्हा के सवाल का जवाब देने पर हुआ बवाल, अब भी हो रहीं हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल।


बॉलीवुड की जानी मानी एक्टर्स सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। बता दें कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा हैं। दरअसल कौन बनेगा करोड़पति के 11 सीजन में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुई थीं। वह कर्मवीर प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा ले रहीं रूमा देवी के साथ शो का हिस्सा बानी थीं। शो के दौरान उनसे पूछा गया कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। सोनाक्षी सिन्हा इसका जवाब नहीं दें पाई थीं। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया में बुरी तरह ट्रोल होने लगी। हालांकि इन सब बातों को काफी समय हो गया हैं। वहीं दूरदर्शन पर फिर से रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं।

बता दें कि लोग उन्हें फिर से ट्रोल करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कुछ ही दिन पहले ही मुकेश खन्ना के बयान के बाद अब दूरदर्शन ने खुद एक ट्वीट के जरिए सोनाक्षी सिन्हा की खिचाई कर दी है।

दरअसल दूरदर्शन ने ट्विटर पर लोगों से एक सीधा सा सवाल पूछा है, हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाये थे? हालांकि ये सवाल कोई आकस्मिक नहीं है। बल्कि उन्होंने सीधे-सीधे सोनाक्षी सिन्हा की खिचाई की है। क्योंकि ये वही सवाल है जिसका जवाब सोनाक्षी को पता नहीं था।

Comments

Popular posts from this blog

Xiaomi ने अपने नए Redmi Band को लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

लॉकडाउन के दौरान मोटोरोला का बड़ा फैसला, 22 अप्रैल को लॉन्च करेगी मोटो एज प्लस और एज ।

कनिका कपूर ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव...